फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता के विजेता बने नकुल

विज्ञापन
छात्र को सम्मानित करते अधिकारी।
विज्ञापन
गुरुनानक इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिला शतरंज क्लब लखीमपुर की ओर से मंगलवार को शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें कई जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मथुरा निवासी नकुल चौधरी विजेता बने।
प्रतियोगता का शुभारंभ अतिरिक्त एसडीएम विनीत उपाध्याय ने किया। अंतिम राउंड के परिणाम में मथुरा निवासी खिलाड़ी नकुल चौधरी विजेता बने। वहीं दूसरे स्थान पर शाहजहांपुर निवासी अंकित सेन और कानपुर निवासी विकास निषाद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बेस्ट सीनियर खिलाड़ी शाहजहांपुर के संजीव किशोर, बेस्ट महिला खिलाड़ी शक्ति अग्रवाल और यंगेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शावेज अली अंसारी रहे। एसडीएम ने सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला शतरंज क्लब अध्यक्ष एसके बाजपेई ने बताया क्लब नए खिलाड़ियों के लिए बेहतर मंच है। इस तरह के आयोजन से नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। चकबंदी अधिकारी संजय बाजपेई, गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सरवन सिंह, सौरभ मिश्रा, अपनेश चंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें