फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगढ़ से मैलानी सिर्फ 20 मिनट में पहुंच गई सीआरएस स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
शाहगढ़ से स्पीड ट्रायल के लिए रवाना होती सीआरएस स्पेशल ट्रेन।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन ने 44 किलोमीटर की दूरी 122 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से की तय
विज्ञापन

पूरनपुर और शाहगढ़ के बीच ब्रॉडगेज का सीआरएस ने किया निरीक्षण
मैलानी। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने दूसरे चरण में मंगलवार को पूरनपुर और शाहगढ़ के बीच नवनिर्मित ब्रॉडगेज लाइन का निरीक्षण करने के साथ ही शाम को शाहगढ़ से मैलानी (44 किमी) तक 122 किमी प्रति घंटा की गति से ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रॉयल भी किया, जोकि सफल रहा। इससे पहले सोमवार को मैलानी से पूरनपुर तक का सीआरएस निरीक्षण हुआ था।
रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने मंगलवार को पूरनपुर से शाहगढ़ तक अमान परिवर्तित ट्रैक का निरीक्षण कर सभी बड़े, छोटे पुलों, फाटकों, कर्वों, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनलों आदि का मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। इसके बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने विशेष ट्रेन से शाहगढ़ से मैलानी तक 122 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गति परीक्षण भी किया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त की विशेष ट्रेन ने 122 किमी प्रति घंटा की गति से शाहगढ़ से मैलानी की 44 किलोमीटर की दूरी मात्र तीस मिनट में तय कर ली। विशेष ट्रेन शाम 4 बजकर छह मिनट पर शाहगढ़ से रवाना होकर 4 बजकर 36 मिनट पर मैलानी पहुंच गई। यहां कुछ देर रुकने के बाद विशेष ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम इज्जतनगर आशुतोष पंत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, मुख्य इंजीनियर निर्माण पश्चिम एके सिंह, मुख्य इंजीनियर टीएंडसी सुनील कुमार गुप्ता, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन राजीव अग्रवाल, सीनियर डीओएम डॉ. हरीश रेड़तोलिया, सीनियर डीएसओ नीतू, सीनियर डीईएन लखनऊ मानसी मित्तल, आरवीएनएल के मुख्य परियोजना अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, जीएम ऑपरेटिंग डीके राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें