फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
मझगईं में मृतक के रोते-बिलखते परिजन व लगी भीड़। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा के केन ग्रोवर्स विद्यालय के सामने रोड किनारे एक मकान में निर्माण करते समय हाईटेंशन लाइन के तार में सरिया छू गई। इससे सरिया पकड़े मिस्त्री की मौत हो गई। कस्बा निवासी महमूद हुसैन का 25 वर्षीय पुत्र सोनू राजगीर मिस्त्री का कार्य करता है। रविवार को कस्बा के केन ग्रोवर्स विद्यालय के सामने रोड किनारे पलिया निवासी एक व्यक्ति का मकान बन रहा है, जिसमें सोनू सरिया काट रहा था।
विज्ञापन

इस बीच ऊपर से निकली हाईटेंशन 11 हजार की लाइन में सरिया छू गई। इसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पलिया सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचने पर परविार में मातम पसर गया। मृतक सोनू के माता-पिता व पत्नी के साथ ही तीन मासूम बच्चों और दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। उधर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
खंभे व तारों को हटाने के लिए कई बार दिया पत्र
मकान मालिक नरेंद्र ने बताया कि घर के सामने झूल रहे तारों व खंभों को हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया मगर खंभा व तारों को हटाया नहीं गया। जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें