फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन पहचान : शैक्षिक स्तर मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए 58546 छात्र

विज्ञापन
मैलानी के एलबीएस कॉलेज में प्रश्न लिखतीं अध्यापिका। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
जिले भर के राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में हुई परीक्षा
विज्ञापन

94 स्कूलों में हुई दो पालियों की परीक्षा में 92 फीसदी छात्र-छात्राएं रहे शामिल
लखीमपुर खीरी। मिशन पहचान के तहत राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने के लिए शनिवार को मूल्यांकन परीक्षा हुई। इसमें 94 स्कूलों के 92 प्रतिशत छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा छह से लेकर नौ तक के बच्चों की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक और कक्षा 10, 11 एवं 12 के छात्रों की परीक्षा दोपहर 12 से एक बजे तक हुई। इसमें 49 राजकीय एवं 45 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई।
विज्ञापन

उधर, श्रीलाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में अधिगम स्तरीय परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद वर्मा ने बताया कि कुल 909 में से 823 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में कुल 463 में से 417 छात्र शामिल हुए। प्रधानाचार्य ने बताया कि ओएमआर शीट का मूल्यांकन कर रिजल्ट डीआईओएस कार्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन परीक्षा में 92 प्रतिशत (कुल 63638 के सापेक्ष 58546) बच्चे शामिल हुए। डीआईओएस ने बताया मिशन पहचान मूल्यांकन माध्यमिक शिक्षा जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुझान बढ़ेगा और उनमें आत्मविश्वास पैदा होगा। मूल्यांकन में छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उनके लिए अलग से उपचारात्मक शिक्षण, ब्रिज कोर्स, अतिरिक्त कक्षाएं संचालित होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें