फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अराजकतत्वों ने मंदिर में खंडित की देव प्रतिमा, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 13 Aug 2024 07:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

पलियाकलां के मोहल्ला सुभाषनगर स्थित मंदिर में देव प्रतिमा को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह श्रद्धालुओं ने मूर्ति खंडित देखी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। पता चला तो हिन्दू संगठनों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
एएसपी ने मौके पर पहुंच कर लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकला के संपूर्णानगर मार्ग स्थित एक मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति अराजकतत्वों ने खंडित कर दी। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर मोहल्लेवासी एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी ने सीओ के साथ मंदिर का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले।

विज्ञापन


मोहल्ला सुभाषनगर में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ते पर स्थित एक मंदिर में मंगलवार को सुबह पुजारी और कुछ भक्त पहुंचे तो वहां भगवान गणेश की मूर्ति खंडित मिली। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला बढ़ता देख एएसपी नैपाल सिंह, सीओ यादवेंद्र यादव, कोतवाल मनबोध तिवारी मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस ने जल्द खुलासा का आश्वासन दिया है। 

सुभाषनगर के पालिका सदस्य आशुतोष शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात पर मूर्ति को खंडित करने रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि भगवान गणेश की करीब छह इंच की मूर्ति खंडित पाई गई थी। मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। फिलहाल अभी कोई संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें