फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: ट्यूबवेल के गड्ढे की सफाई करते समय गिरी मिट्टी, नीचे दबकर युवक की मौत

Tue, 13 Aug 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज इलाके में सोमवार को हादसा हो गया। बोरिंग के 15 फीट गहरे गड्ढे की सफाई के दौरान ऊपर से गिरी मिट्टी में दबकर नयागांव  निवासी नागेंद्र कश्यप (17) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी जगह पर हुआ था हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक खेत में मजदूरी पर ट्यूबवेल की बोरिंग के 15 फीट गहरे गड्ढे में सफाई कर रहे एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मैगलगंज थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी नागेंद्र कश्यप (18) पुत्र श्रीराम कश्यप सोमवार सुबह मजदूरी पर हरीराम के खेत में ट्यूबवेल की बोरिंग के गड्ढे की सफाई करने गया था। सुबह करीब आठ बजे वह गड्ढे में घुसकर मिट्टी और ईंटे निकाल रहा था। 

इसी दौरान उस पर ढेर सारी मिट्टी गिर गई। मलबे में दबकर श्रमिक की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी मैगलगंज अजय सिंह मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

जेसीबी से गड्ढे की खोदाई कराकर श्रमिक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मितौली सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौका-मुआयना किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें