फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रमन के घर पहुंचे

विज्ञापन
निघासन में पीड़ित परिवार से मिलते अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य।
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। भाकियू के हरियाणा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य जगदीप सिंह औलख बृहस्पतिवार सुबह तिकुनिया में हुए बवाल में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे। उन्होंने रमन के परिवारवालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि तिकुनिया में हुए वीभत्स कांड में रमन और किसानों की मौत नहीं हुई है, बल्कि वे शहीद हुए हैं। दुख की घड़ी में हम सब उनके साथ हैं।
विज्ञापन

उधर, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बलविंदर सिंह ने भी रमन के पिता राम दुलारे और भाई पवन से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने रमन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि किसानों के हक की लड़ाई लड़ते हुए जान देने वाले किसानों को पूरा न्याय मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें