फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: पुलिस के नोटिस पर पेश नहीं हुआ मंत्री का बेटा आशीष, घर पर दूसरा नोटिस चस्पा, शनिवार को 11 बजे फिर बुलाया

Fri, 08 Oct 2021 10:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड में आशीष मिश्र को शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर में पेश होना था। इसके लिए गुरुवार को उसके घर पर नोटिस लगाया गया था। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच में निर्धारित समय दस बजे से पहले ही डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल पहुंच गए। उसके बाद एसपी विजय ढुल भी पहुंचे, लेकिन दोपहर दो बजे तक आशीष नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र और तिकुनिया कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र मोनू शुक्रवार को क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुआ। चार घंटे बाद पुलिस ने दूसरा नोटिस फिर से उसके घर पर चस्पा कर दिया। इसमें आशीष मिश्र को क्राइम ब्रांच के सामने बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार सुबह 11 बजे बुलाया गया है। 

विज्ञापन


तीन अक्तूबर को हुए तिकुनिया कांड में आशीष मिश्र को शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर में पेश होना था। इसके लिए गुरुवार को उसके घर पर नोटिस लगाया गया था। शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच में निर्धारित समय दस बजे से पहले ही डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल पहुंच गए। उसके बाद एसपी विजय ढुल भी पहुंचे, लेकिन दोपहर दो बजे तक आशीष नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के घर के बाहर दूसरा नोटिस चस्पा करवा दिया। 

इस दूसरे नोटिस में लिखा गया है कि हत्या व अन्य धाराओं के मुकदमे में आशीष मिश्र को शुक्रवार सुबह 10 बजे क्राइम ब्रांच के दफ्तर में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन उनके द्वारा स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। लिहाजा उन्हें फिर निर्देशित किया जाता है कि शनिवार सुबह 11 बजे क्राइम ब्रांच दफ्तर में पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। नोटिस में लिखा गया है कि यदि आशीष मिश्र ऐसा नहीं करते हैं तो नियमानुसार उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें