फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल की मासूम से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अधेड़ के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र में कस्बे के एक मोहल्ले में ढाई साल की मासूम के साथ शनिवार को अधेड़ ने दुष्कर्म किया। घटना का पता तब चला जब मासूम पीड़िता रोते बिलखते अपने घर पहुंची। लगातार बच्ची को रोता देख जब पीड़िता की मां ने उसके निजी अंगों को देखा तो वहां निशान मिले। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले में अधेड़ के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसका चालान भेज दिया।
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी ढाई साल की पुत्री पड़ोसी फिदा अली के यहां अक्सर खेलने जाती थी। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे दिन में जब वह फिदा अली के घर खेलने गई थी, उसी दौरान उसने अपनी पुत्री के रोने की आवाज सुनी। वह घर से बाहर निकली तो उसे पुत्री फिदा अली के घर के बाहर से रोते हुए आते दिखाई दी। इस पर उसने बच्ची को गोद में उठाया और उसके निजी अंगों को देखा। वहां निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में सीओ सुबोध जायसवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा गया है। मासूम पीड़िता स्वस्थ है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसके निजी अंगों पर निशान मिले हैं। पीड़िता का पिता जिलाबदर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें