सिकंदराबाद। भूलनपुर के जंगल में शुक्रवार को महिला का शव पेड़ से लटकता मिला।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लोनपुरवा निवासी सर्वेश की पुत्री रेनू (24) का विवाह कोतवाली सदर के गांव दुबहा निवासी विजयपाल के साथ हुआ था। पिछले कुछ दिनों से रेनू मायके में थी। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह वह घर से ससुराल जाने के लिए निकली थी।
दोपहर बाद उसका शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव आलोक कुमार धीमान ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने भी मौके पर जांच की। कोतवाल नीमगांव आलोक कुमार धीमान के मुताबिक, प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा। संवाद