लखीमपुर खीरी। एक पुराने मुकदमे में विवेचना के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार की देर शाम संसारपुर चौकी प्रभारी मोहित पुंडीर को निलंबित कर दिया है। इनके स्थान पर अभी कोई तैनाती नहीं की गई है। उनका कहना था कि विवेचना के दौरान किसी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। संवाद