नीमगांव के करनपुर गांव का मामला पति समेत पांच पर रिपोर्ट
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीतापुर के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव तिहाड़ निवासी ललित कुमार ने बताया कि उसकी बहन कल्पना (26) का विवाह करीब पांच साल पहले थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी सुनील के साथ हुआ था। जबसे शादी हुई तब से ससुरालीजन उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार सुबह कल्पना का शव साड़ी के फंदे से लटके होने की सूचना मिली।
जानकारी मिलने पर प्रभारी एसओ करुणा शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सुनील समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।