फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के शपथग्रहण से पहले एसपी ने 18 थाना प्रभारी बदले

विज्ञापन
मझगईं से शपथ ग्रहण के लिए रवाना होते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
चंद्रशेखर सदर और सैय्यद अब्बास पलिया के कोतवाल बने
विज्ञापन

मैगलगंज, पलिया और संपूर्णानगर के प्रभारी रिवर्ट किए गए
लखीमपुर खीरी। पुलिस विभाग में बृहस्पतिवार की रात में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले ही एसपी संजीव सुमन ने 18 थाना व कोतवाली के थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। इस फेरबदल में दो दरोगाओं को भी थाने का चार्ज मिला है। वहीं दो इंस्पेक्टरों को रिवर्ट किया गया है।
एसपी संजीव सुमन ने कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए लंबे समय बाद फेरबदल किया है। ईसानगर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह को कोतवाली सदर का प्रभारी बनाया गया है। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को थाना पसगवां का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

गोला इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय को ईसानगर थाने का प्रभारी, सोशल मीडिया सेल से इंस्पेक्टर सैयद मोहम्मद अब्बास को पलिया कोतवाली प्रभारी, पसगवां इंस्पेक्टर अंबर सिंह को मोहम्मदी कोतवाली का प्रभारी, मोहम्मदी इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय को गोला कोतवाली का प्रभारी, मोहम्मदी के इंस्पेक्टर क्राइम अखिलेश कुमार को गौरीफंटा कोतवाली का प्रभारी, फूलबेहड़ इंस्पेक्टर विमल कुमार गौतम को चंदनचौकी कोतवाली का प्रभारी, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर सियाराम वर्मा को थाना भीरा का प्रभारी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार को चुनाव सेल से मैगलगंज का कार्यवाहक थाना प्रभारी, एसआई देवेंद्र कुमार को शारदानगर चौकी से थानाध्यक्ष नीमगांव, एसआई बलवंत शाही को पुलिस लाइंस से थानाध्यक्ष संपूर्णानगर, एसआई अजय कुमार राय को थानाध्यक्ष भीरा से थानाध्यक्ष फूलबेहड़ बनाया गया है।
विज्ञापन

पलिया इंस्पेक्टर धीरज कुुमार शुक्ला को रिवर्ट कर इंस्पेक्टर क्राइम मोहम्मदी बनाया गया। मैगलगंज इंस्पेक्टर चिरंजीव मोहन को रिवर्ट कर सोशल मीडिया सेल में भेजा गया है। संपूर्णानगर एसओ अनिल कुमार सैनी को एसपी ने अपना पीआरओ बनाया है।

मोहम्मदी से शपथ ग्रहण के लिए रवाना होते भाजपा कार्यकर्ता।

 

गोला से शपथ ग्रहण के लिए रवाना होते भाजपा कार्यकर्ता।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें