फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप; पिता बोले- मुंह से निकल रहा था खून

Mon, 15 Apr 2024 06:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरप्रीत कौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना अलीगंज क्षेत्र में नौरंगाबाद निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसके मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मृतका के शरीर पर चोटों के कई निशान थे। मुंह से खून भी निकल रहा था। उन्होंने ससुरालियों पर मामले को छिपाने का भी आरोप लगा रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव अटकोहना (थाना माधौटांडा) निवासी पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि बेटी हरप्रीत कौर की पांच साल पहले अलीगंज के नौरंगाबाद निवासी मनप्रीत सिंह के साथ शादी की थी। बेटी का साढ़े तीन साल का एक बेटा भी है। आरोप है कि ससुरालियों ने पुत्री के साथ मारपीट की और उसे मार डाला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मुंह से खून भी निकल रहा था। 

विज्ञापन

पांच दिन पहले दी थी जहर खाने की सूचना 
उन्होंने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पांच दिन पहले सूचना दी थी कि बेटी ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था, उसे लखनऊ में उपचार कराने की बात कही थी लेकिन लखनऊ पहुंचने से पहले ससुराली बिना किसी सूचना के पुत्री को वापस घर ले आए। इसके बाद भी मौत की सूचना नहीं दी। बेटी के साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका होने पर मामला पुलिस को बताया। सूचना पर पहुंची डायल -112 ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायकेवालों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तहरीर दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें