फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने कोतवाली में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर बुधवार देर शाम पहुंचे मायके वालों ने कोतवाली में हंगामा काटा।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना कमलापुर क्षेत्र के गांव जयरामपुर निवासी पिता खैराती ने रेखा के पति धर्मपाल, ससुर मूलचंद, सास, जितेंद्र, राजेश और जूली सहित छह ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुत्री रेखा का विवाह तीन वर्ष पूर्व उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार धर्मपाल के साथ किया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे जो दहेज के लिए आए दिन रेखा को प्रताड़ित कर मारते पीटते थे।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि घटना के बाद मृतका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। मृतका के पिता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका का पति और ससुर पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें