फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर चमका बाजार, 250 करोड़ का हुआ कारोबार

विज्ञापन
गहनों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सुबह से लेकर रात तक सराफा दुकानों पर रही भीड़
विज्ञापन

बर्तन एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खूब हुई बिक्री
लखीमपुर खीरी। कोरोना का साया हटने के बाद मंगलवार को धन त्रयोदशी के दिन बाजार गुलजार रहा। सुबह से लेकर देर रात खरीदारों की भीड़ उमड़ने से बाजार पर 250 करोड़ की धन वर्षा हुई। सर्राफा बाजार में इस बार खूब खरीदारी हुई, जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने सोना खरीदा, जबकि बर्तन बाजार में नॉन स्टिक के बर्तन सबसे ज्यादा बिके। कारों के बाजार में भी खूब डिमांड दिखी, डीलर कारों की डिलीवर तक नहीं कर पाए। सबसे ज्यादा 25 लाख की कीमत की एसयूवी डिमांड में रही। वहीं, बाइक बाजार में सुपर स्पेंडर की गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी।
मंगलवार को धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव का भी आगाज हो गया। खरीदारी को लेकर सुबह से ही बाजार में भीड़ उमड़ने लगी। दिन भर ग्रामीण अंचल से भीड़ उमड़ती रही तो वहीं शाम से लेकर देर रात तक शहरवासियों ने खरीदारी की। रात तक कारोबार करीब 250 करोड़ तक पहुंच गया। पिछले करीब दो साल से मंदी की मार से बेहाल कारोबारियों की उम्मीदों पर जमकर धन वर्षा हुई।
विज्ञापन

ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से बाजार से लेकर दुकानें गुलजार रहीं। त्योहार पर शाम होते ही शोरूम से लेकर दुकानें रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगाने लगीं। सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन, बर्तन, मोबाइल से लेकर मिठाई एवं लक्ष्मी-गणेश मूर्ति खरीदने के लिए सुबह से लेकर देर रात तक लोगों की आना जाना लगा रहा। धनतेरस के शुभ दिन पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने से बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर सोना चांदी बाजार पर दिन भर मां लक्ष्मी की बारिश होती रही। इससे बाजार में पूरे दिन रौनक रही। वहीं प्रमुख सड़कों से लेकर बाजार में जाम के हालात बनते रहे। खरीदारी के लिए उमड़ी को देखते ह़ुए धनतेरस पर कारोबार को लेकर दुकानदारों का जो अनुमान था उससे कहीं अधिक धन वर्षा हुई।
मोहम्मदी। धनतेरस के उपलक्ष्य में कई दुकानों का उद्घाटन भी हुआ और कई मकानों में गृह प्रवेश भी किया गया। त्योहार की खरीदारी को लेकर बाजार में भीड़ भाड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया था। इसमें बरबर चौराहे से नत्थू तिराहे तक आने जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध था। इसके अलावा नगर में पहली बार पटाखा बाजार का स्थान बदल दिया गया था। इससे पहले रामलीला मैदान में पटाखा बाजार लगता था। ऐसे में लोगों को थोड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा।

पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं बिकीं
धनतेरस पर शहर के काफी बाजारों में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। विक्रेताओं के यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की काफी अच्छी भीड़ रही। त्योहार पर 50 से लेकर 500 रुपये तक की लक्ष्मी गणेश, शिव पार्वती सहित अन्य सजावटी प्रतिमाएं खरीदी गईं।

खूब बिकीं झाड़ू, झालर और मोमबत्ती
धनतेरस पर नारियल की झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। शुक्रवार को नारियल की झाड़ू की खूब बिक्री हुई। लाइट से चलने वाली झालरों के अलावा मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती भी खूब बिकीं।

100 ग्राम की चेन एवं 250 ग्राम का बिका हार का सेट
धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर सराफा बाजार पर लक्ष्मी जी खासी मेहरबान रहीं। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ महिलाओं एवं पुरुषों ने टॉप्स, चेन, कंगन, अंगूठी एवं ब्रेसलेट सहित गले का हार खरीदा। धन त्रयोदशी पर करीब साढ़े पांच लाख की 100 ग्राम की चेन, साढ़े चार लाख का 800 ग्राम का ब्रेसलेट और 13 लाख 50 हजार का 250 ग्राम वजन सोने का हार (सेट) बिका।

दो पहिया वाहन खरीदने के लिए उमड़ी भीड़
शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए दो पहिया वाहन शोरूम पर सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। कुछ लोगों ने शुभ मुहूर्त पर वाहन ले जाने के लिए एडवांस बुकिंग पहले ही करवा दी थी। इसमें दो लाख का दो पहिया वाहन बिका। उधर, पेट्रोल पर छाई महंगाई के चलते 25 से 30 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन भी लोगों ने खरीदें।

25 लाख की गाड़ी खरीदने का सपना नहीं हुआ पूरा
25 लाख की फोर व्हीलर लोगों में आकर्षण का केंद्र रही, लेकिन इसे खरीदने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। मूसाराम इंटरप्राइजेज के देशदीपक अग्रवाल का कहना है कि बुकिंग के अनुसार ग्राहकों को वाहन मुहैया नहीं कराए जा सके। इसका कारण कंपनी से गाड़ियां न मिलना रहा। उन्होंने बताया कि इनमें एक चिप लगती है जो चाइना से आती है। चिप से ही गाड़ी के तमाम फंक्शन कंट्रोल होते हैं। इसके न मिल पाने के कारण माल की डिलीवरी नहीं मिल सकी।

इंडक्शन चूल्हा और तांबे के बर्तन खूब बिके
बर्तन बाजार से लेकर शोरूम पर पूरे दिन खरीदारी होती रही। कूकर से लेकर इंडक्शन चूल्हा (इलेक्ट्रिक) सहित कॉपर के बर्तन खूब बिके। इसके अलावा धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा निभाते हुए किसी ने गिलास, थाली, प्लेट, जग के साथ पूजा के बर्तन खरीदे।
विज्ञापन


लोगों को भाया 50 हजार का मोबाइल
मोबाइल खरीदने को लेकर युवाओं में खासा उत्साह रहा। इससे मोबाइल दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बनी रही। ग्राहकों के लिए दस से लेकर 50 हजार मूल्य तक के मोबाइलों से दुकानें सजी रहीं। लोगों में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 50 हजार का मोबाइल रहा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें