मां संकटा देवी मंदिर में शुरू हुईं तैयारियां, पूजन एवं मां के दर्शन के लिए करना होगा कोविड नियमों का पालन
लखीमपुर खीरी। शक्ति आराधना के नौ दिवसीय पर्व के अनुष्ठान पर महंगाई का व्यापक असर है। नौ दिन तक जप-तप करने की तैयारी कर रहे देवी भक्तों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। नवरात्र को लेकर फल और सब्जियों के दाम आसमान पर हैं। पिछले माह से सब्जी एवं फलों के दाम में 10 से 15 प्रति किलो का इजाफा हुआ है। आलू, टमाटर के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली सब्जी लौकी, कद्दू, नीबू आदि के दाम भी बढ़ गए हैं।
शनिवार से नवरात्र और इसके दो दिन बाद रमजान शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर फल और सब्जियों पर छाई महंगाई ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पिछले माह से इस माह में सब्जियां, फल, मेवे एवं व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री के दामों में 10 से 15 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। खासकर नवरात्र में आलू, लौकी, नीबू, टमाटर, कद्दू आदि का सबसे ज्यादा उपयोग होता है। मगर, इन पर छाई महंगाई ने लोगों की परेशानी में डाल दिया है। यही हाल फलों का भी है। अलग-अलग क्वालिटी के जो सेब 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, अब वह 150 रुपये में और 35 से 40 रुपये प्रति दर्जन बिकने वाला केला 50 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है।
फलों का मूल्य (प्रति किलो)
सेब- 150
केला- 50
पपीता- 40
अनार- 100
संतरा- 70
तरबूज- 40
मौसमी- 80
नारियल कच्चा- 50 रुपये प्रति पीस
व्रत में प्रयोग होने वाल सामग्री
नारियल गोला-220
मूंगफली दाना-95 से 120
साबूदाना-60
कु्ट्टू आटा-80 से 100
मखाना- 600
काजू-700
किशमिश- 250
छुहारा-150 से 200
शहद-250 से 300
पूजन सामग्री
लौंग- 800 से 1000
हवन सामग्री- 60 से 80
चुनरी- 10 से 250
मूर्ति- 80 से 250
कपूर - 1200
व्रत में खाई जाने वाली सब्जियां (प्रति किलो)
आलू- 10 से 14
कद्दू-20
लौकी- 25
नीबू- 120
खीरा- 30
टमाटर- 20 से 25
लौकी-30
मंदिरों में भी चल रही है नवरात्र की तैयारी
लखीमपुर खीरी। नवरात्र महापर्व की तैयारियां मंदिरों से लेकर घरों में शुरू हो गई हैँ। संकटा देवी मंदिर में मां की मूर्ति तैयार हो चुकी है। इन नौ दिन तक रोजाना महाआरती एवं श्रीराम कथा का आयोजन होगा। अंतिम तीन दिन तक रोजाना मां दुर्गा का जागरण होगा। 11 अप्रैल को मूर्ति विसर्जन होगा।
मां दुर्गा का अनुष्ठान करने के लिए बृहस्पतिवार को बाजार गुलजार रहा। भक्तों ने बाजार पहुंचकर पूजन सामग्री से लेकर मां के लिए चुनरी और व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की खरीदारी की। इसको लेकर पूजन सामग्री से लेकर किराना की दुकानों पर महिलाओं आदि की भीड़ रही। लोगों ने हवन- पूजन सामग्री के साथ मेवे, कुट्टू का आटा आदि खरीदा। संवाद
कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह पांच खुल जाएंगे और रात करीब 10 बजे महाआरती के बाद बंद होंगे। भक्तों केे कोविड नियमों का पालन करते हुए दर्शन करने की अनुमति मिलेगी। भक्तों में सामाजिक दूरी बने रहे इसके लिए मंदिर कर्मचारियों को जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
- राम प्रताप शुक्ल, पुजारी मां संकटा देवी मंदिर