लखीमपुर खीरी। लखनऊ स्थित आनंदा रिसॉर्ट में आयोजित लायंस क्लब के सम्मान समारोह में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 बी1 के आगामी सत्र के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह की डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें लायंस क्लब लखीमपुर उपकार के कई सदस्यों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए।
क्लब के पूर्वाध्यक्ष विशाल सेठ को डिस्ट्रिक्ट की महत्वपूर्ण जीएलटी (ग्लोबल लीडरशिप टीम) में प्रशिक्षक बनाया गया है। वहीं पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह को, जो कई वर्षों से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन इंटरनेशनल क्लब्स ट्यूनिंग प्रोग्राम का दायित्व निभा रहे हैं, आगामी सत्र के लिए भी इसी पद पर दोबारा नियुक्त किया गया है। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह को रीजन चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों की घोषणा मंडल के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी सुदीप कुलश्रेष्ठ ने की।
सम्मान समारोह में आगामी अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, सचिव अमर सिंह, आर्येन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, परम वर्मा, प्रसून टण्डन, गोपालजी पुरी, पंकज अग्रवाल, श्यामजी शेखर और राजकुमार सक्सेना सहित 11 सदस्यों ने सहभागिता कर क्लब का प्रतिनिधित्व किया। संवाद