फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा की दहाड़ ने खींचे रिकॉर्ड पर्यटक

Tue, 02 Jun 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के लिए मई 2026 पर्यटन के लिहाज से बेहद शानदार रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पर्यटकों की संख्या और राजस्व दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में दुधवा आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 6,894 थी, जो मई 2026 में बढ़कर 9,657 पहुंच गई। यानी भारतीय सैलानियों की संख्या में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई। हालांकि विदेशी पर्यटकों की संख्या 54 से घटकर 45 रह गई।
राजस्व के मामले में भी दुधवा ने नया रिकॉर्ड बनाया। मई 2025 में पार्क को 21.01 लाख रुपये (गणना के अनुसार) की आय हुई थी, जबकि मई 2026 में यह बढ़कर 38,61,813 रुपये पहुंच गई। इस तरह पार्क की आय में 83.82 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 17.6 लाख रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

पार्क प्रशासन के अनुसार बेहतर ऑनलाइन सफारी प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार का लाभ मिला है। वहीं जानकारों का मानना है कि सोशल मीडिया पर बाघों और गैंडों की शानदार साइटिंग की खबरों ने उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, उत्तराखंड और बिहार के पर्यटकों को भी दुधवा की ओर आकर्षित किया है। यही वजह है कि गर्मी के बावजूद दुधवा में पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें