पवित्र नदियों में स्नान कर शिव मंदिरों में की पूजा अर्चना
जिले में मकर संक्राति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने खिचड़ी, फल, तिल, वस्त्र आदि दान करने के बाद खिचड़ी का भोजन किया। इस मौके पर कई जगह भंडारे हुए। युवाओं और बच्चों ने इस मौके पर जमकर पतंगबाजी की। श्रद्धालुओं ने नदियों और सरोवरों में स्नान भी किया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मकर संक्रांति के मौके पर दीवान सजा। लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने के बाद अरदास की। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मंत्री इंद्रपाल सिंह राना ने सिख समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सरोपा भेंट किया। स्त्री सेवा समिति ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में न्यू इरा पब्लिक स्कूल के पास स्टाल लगाया। रश्मि कौर, कुलविंदर कौर, निर्मल कौर, जगजीत कौर, हरजीत कौर, नीना कौर, मनजीत, शम्मी, राजेंद्र कौर, रानी, शम्मी, राजेंद्र कौर, सोनिया आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद समेत कई संस्थाओं ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान को भोग लगाने के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। जेसीआई ने बस स्टेशन रोड पर खिचड़ी बांटीं। राममोहन गुप्त तुषार गर्ग, अमित मिश्र, मीता गर्ग योगेश जोशी संदीप सिंह, देवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। मालगोदाम रोड पर युवा व्यापार मंडल के जिला महामंत्री उदयवीर सिंह के सौजन्य से नगर व्यापार मंडल ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। नरेंद्र अवस्थी, अनूप मिश्रा, चांद कुमार जैन मौजूद रहे। स्टेशन रोड पर कायस्थ महासभा, नगर पालिका रोड पर द वेलफेयर मेडिसन सेलर्स ने खिचड़ी भोज आयोजित किया।
मोहम्मदी। गायत्री परिवार की ओर से कैंप कार्यालय विश्वास आवास में हवन का आयोजन कर तमाम साधकों ने यज्ञ में आहुति दी तथा खिचड़ी भोज का आनंद लिया। गायत्री परिवार के संयोजक मेवाराम राठौर, डॉ. एसके विश्वास, संतोष पांडेय, विनोद शुक्ला, रामदीन, बाबूराम, राम दिनेश वर्मा जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संतोषी माता मंदिर पर राष्ट्र रक्षक दल के सदस्यों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया।
बांकेगंज। श्रद्धालुओं ने बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद दान देकर खुद खिचड़ी खाई और दूसरों को खिलाई।
धौरहरा। श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया। कफारा के श्री लीलानाथ मंदिर लक्ष्मीनारायण मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, धौरहरा के नागेश्वर मंदिर नारायणेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा ।
गोला गोकर्णनाथ। लोगों ने दान कर पुण्य कमाया और खिचड़ी का सहभोज किया। त्रिलोकगिरि मार्ग पर मां अम्बे पूरा समिति ने खिचड़ी भोज कराया। सिनेमा रोड पर रोटरी क्लब गोला खिचड़ी भोज कराया। मोहम्मदी रोड पर तिवारी मार्केट में हुए खिचड़ी भोज में सांसद रवि वर्मा, विधायक विनय तिवारी भी शामिल हुए। हिंदू युवा वाहिनी के हंसलोक आश्रम पर संत समाज के बाबा आत्माज्ञानंद ज्ञानानंद ने खिचड़ी भोज कराया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का खिचड़ी भोज मुन्नूगंज मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा तो कूर्मी क्षत्रिय समाज कल्याण समिति का खिचड़ी भोज मिल डाइवर्जन रोड स्थित पटेल संस्थान पर होगा।
ममरी। श्रद्धालुओं ने गोमती नदी के सिरसा घाट, पन्न घाट, टेडवा घाट, कठिना नदी के घमहाघाट, कटरा घाट, बरदहा घाट और सरोवरों में डुबकी लगाकर सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर खिचड़ी दान किया। अहमदनगर में छोटे मौर्य ने खिचड़ी भोज कराया।
संसारपुर। सुबह ही श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद तिल, गुड़, खिचड़ी, और दक्षिणा आदि का दान किया।
तिकुनियां। कस्बे में अस्पताल रोड पर अनिल गुप्ता गोविंदा, पवन गोयल तो रेलवे स्टेशन चौराहा पर विशालचंद शाह ने भंडारा किया।
--
नेपाल में हुआ कुंभ मेले का आयोजन
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल के कैलाली जिले के गोदावरी में कुंभ मेला हुआ। जिसका शुभारंभ सांसद पुष्कर नाथ ओझा ने किया। गोदावरी नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। थारुओं में माघी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास उत्साह के साथ मनाया जाता है।
--