फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिली धूप लेकिन ठिठुरन ने ढाया कहर

Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बादलों में छिपा सूरज - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पारा चढ़ना शुरू फिर भी नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन

दिन भर खिल कर धूप निकलने के बावजूद भी जिले में शीतलहर का कहर जारी है। हालांकि शुक्रवार को तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18.00 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन भर ठंड से राहत रही तो शाम होते ही शुरू हुई बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया। 
शुक्रवार को सुबह हल्की धूप निकली लेकिन जैसे जैसे दिन गुजरता गया धूप ने तेजी दिखानी शुरू कर दी। दोपहर के समय कड़ी धूप से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की लेकिन दिन ढलने के साथ ही बर्फीली हवाएं चलने का दौर शुरू हो गया। इससे ठंड फिर बढ़ गई। इससे रात काफी सर्द होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से चल रहे शीतलहर के कहर से जिले में आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। सुबह ठंड के कारण बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से लोगों की दिनचर्या ही नहीं कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें