फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: लखीमपुर में मायावती की रैली के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, शहर में रोडवेज बसों-ऑटो की नो एंट्री

Mon, 06 May 2024 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर के जीआईसी मैदान में मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली प्रस्तावित है। इसको देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शहर में रोडवेज बसों के साथ ऑटो समेत अन्य वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में बसपा सुप्रीमो मायावती की मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। शहर में रोडवेज बसों के साथ ऑटो समेत अन्य वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। जीआईसी ग्राउंड में आयोजित होने वाली जनसभा को लेकर पार्किंग स्थल, डायवर्जन, बैरियर व अन्य यातायात प्रबंधन के प्रबंध किए हैं। दो क्रेन मय चालक व यातायात पुलिसकर्मी के साथ भ्रमणशील रहेंगे। दो मोबाइल टीम शहर में भ्रमणशील रहेंगी। 

विज्ञापन


शहरवासियों से कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई है। यातायात संबंधी किसी भी सहायता के लिए यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9454844045 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। वहीं, मंगलवार की दोपहर करीब 12.50 बजे मायावती का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। यहां से कार के जरिए वह जीआईसी जाएंगी।

यहां से रूट डायवर्जन रहेगा
- राजापुर से शहर की तरफ आने वाले वाहन रामापुर दुसड़का तिराहा से सलेमपुर कोन, नौरंगाबाद चौराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
- सौजन्या तिराहा से गुरुगोविन्द सिंह चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। जिन वाहनों को गुरुगोविन्द सिंह चौक से राजापुर की ओर जाना है वह वाहन गुरुगोविन्द सिंह चौक से अस्पताल तिराहा, लोहिया चौराहा, कचहरी तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
- सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजापुर से सौजन्या की ओर ऑटो/ बैट्री रिक्शा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।- सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हीरालाल धर्मशाला से रोडवेज तथा सदर चौराहे की ओर ऑटो/ बैट्री रिक्शा प्रतिबंधित रहेगा।
- स्कूली बच्चों के वाहन राजापुर से सौजन्या तिराहा, डीसी रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- परिवहन निगम की सभी बसें सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक एलआरपी व राजापुर तक ही आएंगी, शहर के अन्दर सभी बसों का प्रवेश निषेध रहेगा।
यहां से परिवहन निगम की बसों का संचालन होगा
- ऐरा, धौरहरा, रुपईडिहा, लहरपुर मार्ग की बसें राजापुर चौराहा से संचालित की जाएंगी।
- गोला, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर एवं लखनऊ मार्ग की बसें एलआरपी चौराहा से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

यहां लगाए गए हैं बैरियर 
- यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए प्रथम बैरियर राजापुर चौराहे पर, दूसरा बैरियर सौजन्या तिराहा, तीसरा बैरियर हीरालाल धर्मशाला, चौथा बैरियर गुरु गोविन्द सिंह चौक और पांचवां बैरियर डानबास्को नहर पुलिया पर लगाया गया है।

यहां पार्किंग बनाई गई
- राजापुर चौराहे से खीरी रोड पर लगभग 300 मीटर आगे कृष्ण कुंज कालोनी गेट के सामने खाली प्लाटिंग/ मैदान
- रामापुर, खीरी कस्बा, ओयल, गोला, बेहजम दिशाओं से आने वाली बसें राजापुर चौराहे से सौजन्या तिराहे पर सवारियों/ कार्यकर्ताओं को उतारकर उक्त पार्किंग में पार्क होंगी।
- शारदानगर, पलिया, निघासन दिशा से जनसभा में आने वाली बसें सैंधरी बाईपास, बरगद तिराहा होते हुए राजापुर चौराहे से सौजन्या तिराहे पर पर सवारियों/ कार्यकर्ताओं को उतार खीरी रोड पर पार्क होंगी।
- रामापुर, खीरी कस्बा, ओयल, गोला, बेहजम दिशाओं से आने वाले छोटे चार पहिया/ दो पहिया वाहन राजकीय आईटीआई कालेज राजापुर में पार्क होंगे।
- निघासन, शारदानगर व पलिया की ओर से आने वाले छोटे चार पहिया/दो पहिया वाहन मेला मैदान, इमली तिराहा होते हुए पुराना एसपी बंगला में पार्क कराये जायेंगे।
- पुराना एसपी बंग्ला पार्किंग भर जाने पर छोटे चार पहिया वाहन विलोबी हाल मैदान में पार्क होंगे।
- वीवीआईपी/रिजर्व पार्किंग की जरूरत पड़ने पर विकास भवन परिसर रिजर्व रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें