फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCE Result 2024: लखीमपुर खीरी में रिजल्ट देख खिले मेधावियों के चेहरे, यहां देखें टॉप-10 की सूची

Mon, 06 May 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जिले में लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) के विद्यार्थियों का दबदबा रहा है। टॉप 10 में सबसे ज्यादा इसी स्कूल के विद्यार्थी हैं। 
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने (सीआईएससीई) ने सोमवार को 10वीं इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और 12वीं इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) का परिणाम जारी कर दिया। लखीमपुर खीरी जिले में 10वीं के छात्र अरमान अली ने 97.4 और 12वीं में विनायक कंछल ने 96.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन


आईसीएसई में लखनऊ पब्लिक स्कूल (एलपीएस) का दबदबा रहा। 10वीं में 12 बच्चों ने टॉपटेन सूची में जगह बनाई। इसमें अकेले 10 बच्चे एलपीएस के रहे। जबकि 12वीं में भी 12 बच्चों के नाम टॉपटेन सूची में हैं। इसमें आठ बच्चे एलपीएस के हैं। इसके अलावा टॉपटेन सूची में पलिया के गुरुकुल एकेडमी और भीरा का विवेकानंद एकेडमी का एक-एक छात्र 10वीं की टॉप टेन सूची में रहा। 

वहीं 12वीं में पलिया के गुरुकुल एकेडमी के तीन, और पलिया के सेंट ऐन कालेज का एक छात्र टॉप में रहा। सोमवार सुबह परिणाम जारी होने के बाद सभी मेधावियों व उनके अभिभावकों को स्कूल में बुलाया गया। स्कूल प्रबंधन और स्टाफ ने बच्चों को माला पहनाकर सम्मानित किया। मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। टॉपटेन सूची में होने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गए। मेधावियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही शिक्षकों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 10वीं के टॉप-10 विद्यार्थी 
1- अरमान अली- 97.40, एलपीएस लखीमपुर
2- सुहानी गर्ग- 97.20, एलपीएस लखीमपुर
3- हर्षित शुक्ला- 96.80, एलपीएस लखीमपुर
4- रचित अग्रवाल- 96.60 गुरुकुल एकेडमी पलिया
4- प्रखर वर्मा- 96.60, एलपीएस लखीमपुर
5- दिव्यांशी वर्मा- 96.20, एलपीएस लखीमपुर
6- अमितेंद्र सिंह- 96, एलपीएस लखीमपुर
7- उर्जिता गर्ग- 95.8, एलपीएस लखीमपुर
8- आर्तिक वर्मा- 95.60, एलपीएस लखीमपुर
9- श्रृष्टि उत्तम- 95.40, एलपीएस लखीमपुर
9- सिमरजीत सिंह- 95.40, विवेकानंद एकेडमी भीरा
10- मानसी वर्मा- 95.20, एलपीएस लखीमपुर

जिले में 12वीं के टॉप-10 विद्यार्थी 
1- विनायक कंछल- 96.70, एलपीएस लखीमपुर
2- नैतिक मिश्रा- 96.50, गुरुकुल एकेडमी पलिया
2- यशी बंसल- 96.50, एलपीएस लखीमपुर
3- अभिनव पटेल- 95.20 एलपीएस लखीमपुर
4- समृद्धि जायसवाल- 95, एलपीएस लखीमपुर
5- श्रेया अग्रवाल- 94.50, एलपीएस लखीमपुर
6- भविका अग्रवाल- 94, एलपीएस लखीमपुर
7- प्रगति सचदेवा- 93.50, एलपीएस लखीमपुर
7- महक अग्रवाल- 93.50, सेंट ऐन कालेज पलिया
8- कुशाग्र त्रिपाठी- 93.20, गुरुकुल एकेडमी पलिया
9- अभिषेक शुक्ला- 93, एलपीएस लखीमपुर
10- सानिया खान- 92.70, गुरुकुल एकेडमी पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें