कॉलेजों में बुधवार को मनाई गई जन्माष्टमी, हुई दही हांडी फोड़ एवं रूप सज्जा प्रतियोगिता
शहर के स्कूल एवं कॉलेजों में बुधवार को जन्माष्टमी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाई गई। छात्र छात्राओं ने स्कूल में केक काटकर नंद गोपाल का जन्मदिन मनाया और सुंदर झांकियां सजाईं। साथ ही स्कूलों में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई।
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री राधा कृष्ण की झांकिया सर्जाइं और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही दही हांडी फोड़ने का कार्यक्रम भी हुआ। कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल, प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई, शिक्षिका, डॉ.सीमा मिश्रा ने बधाई दी। डॉ.हेडगेवार शिशु मंदिर में जेसीआई ने तीन वर्गों में रूप सज्जा प्रतियोगिता कराई। जिसमें प्राथमिक वर्ग में दीपिका सिंह प्रथम, अर्पिता मौर्य द्वितीय और चैतन्य वर्मा तृतीय रहीं। पूर्व प्राथमिक वर्ग में नाम्या वर्मा प्रथम, अंशुमान प्रताप द्वितीय और अग्रिम गौड़ तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में सृष्टि सिंह प्रथम, लवकुश पांड द्वितीय और स्नेहा तृतीय रहीं। जेसीआई चेयरपर्सन रिचा अग्रवाल ने छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं कमल चावला, सीमा साहनी, सुष्मिता बरनवाल सहित संदीप सिंह, कुलदीप गुप्ता, अनिल मिश्रा, प्रवीण बरनवाल, स्कूल के प्रधानाचार्य तिलक राम पाठक एवं श्यामबल्लभ शुक्ल ने जन्माष्टमी की बधाई दी। हैप्पी डेज स्कूल के छात्रों ने श्रीकृष्ण राधा का वेश रखकर मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो और मोहे छेड़ो नंद के लाला गीत पर नृत्य पेश किया। सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका में हुई रूप सज्जा प्रतियोगिता में वृषकेतु गुप्ता प्रथम, आद्या सिंह द्वितीय,अभिनव टंडन तृतीय चुने गए। स्कूल की अध्यक्षा सविता चोपड़ा, मुद्रिका सिंह, सोनी एवं संचालिका हीरा सिंह के अलावा प्रधानाचार्य रवींद्र नाथ तिवारी, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य हेमनाथ सिंह मौजूद रहे। माधव चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र छात्राएं जन्माष्टमी पर्व पर भगवान कृष्ण का रूप धरकर स्कूल पहुंचे। छात्र अभिषेक, अतिक्ष्य मिश्रा, सुधांशु अवस्थी, परवरिश, अर्जित एवं विहान ने श्रीकृष्ण का रूप धरा और अंशिका, किंजल, अनुप्रिया, कनक, सृष्टि ने गोपियों का । छात्रों ने केक काटकर और दही हांडी फोड़कर एक दूसरे को दही खिलाया। एमडी रचना मिश्रा ने श्रीकृष्ण का जीवन परिचय बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य साधना अवस्थी, रुचि सहित स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे। सामाजिक संस्था संस्कार भारती ने बुधवार को राजनरायण शिक्षा निकेतन में श्रीराधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता कराई। इस मौके पर छात्रा शबीना, मानसी ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया और इल्मा एवं गौसिया ने राधा नाचेगी पर नृत्य पेश किया। इस दौरान संस्था के जिला संयोजक सिद्ध गोपाल तिवारी, दीनानाथ झा, राजेंद्र तिवारी कंटक, प्रीबति दीक्षित, डा.आलोक मिश्रा, उत्तम सिंह, राजकिशोर पांडे प्रहरी, प्रधानाचार्या गार्गी गुप्ता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। किड्स एंड टीन्स स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति त्रिवेदी ने श्रीकृष्ण की बाल लीला के प्रसंग सुनाए।
पं.दीनदयाल में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता
लखीमपुर खीरी। पं.दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अंग्रेजी माध्यम में बुधवार को जन्माष्टमी श्रद्धा से मनाई गई। इस दौरान दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से मालवीय सदन और जूनियर वर्ग से टैगोर सदन की टीम विजयी रहे। रूप सज्जा प्रतियोगिता में डॉक्टर बने शिवांश दीक्षित को प्रथम, गांधी जी बने वाले पीयूष तिवारी को द्विताय और शंकर जी बने अनमोल मिश्रा को तृतीय पुरस्कार मिला। इस मौके पर विजय अग्रवाल, आरके मिश्रा , रवि भूषण साहनी, विमल अग्रवाल, शिप्रा बाजपेई, काली प्रसाद मिश्रा एवं प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी मौजूद रहे।