फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जारी रहा लेखपालों  का कार्य बहिष्कार, धरना प्रदर्शन

Wed, 24 Aug 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह सूत्री मांगों को लेकर लेखपाल कर रहे हैं आंदोलन
विज्ञापन

 उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बुधवार को दूसरे दिन भी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर नसीरुदीन मौजी भवन प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। लेखपाल एसीपी विसंगति दूर करने, स्थानांतरण नीति में संशोधन, पद नाम बदलने समेत अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। धरना सभा में लेखपालों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। बार-बार आश्वासन के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं। 
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार दीक्षित ने कहा कि संगठन में शक्ति है। ये प्रदेश के हजारों लेखपालों के हित की लड़ाई है। जिला मंत्री अतुल बाजपेयी ने कहा कि हम लक्ष्य के बहुत करीब हैं। सभी साथी हौसला बनाए रखें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्याम किशोर श्रीवास्तव ने आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। 
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष गोला आदित्य मिश्रा ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों के बाधित होने से अधिकारियों के कार्यों पर दबाव होना स्वाभाविक है। ऐसे में हम लोगों पर भी दबाव बनाया जा सकता है। सभा को लेखपाल संघ के पूर्व महामंत्री अवधेश कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में दीपक वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह वर्मा, रामदत्त दीक्षित, दाताराम वर्मा, अरविंद मिश्र, पंकज मिश्रा, अनुज मिश्रा, रामकृष्ण मिश्र, मुनीश शुक्ला, विनोद कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र दीक्षित, वेद प्रकाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें