फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: मितौली तहसील के वंचित किसानों को सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ, जानिए अब तक क्यों नहीं मिला लाभ

Tue, 15 Mar 2022 06:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी

सार

तहसील मितौली के गांव अतरौली में 9379 किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब तक भारत सरकार के पोर्टल पर मितौली तहसील के कई राजस्व गांवों की मैपिंग नहीं हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में होली से पहले तहसील मितौली के राजस्व गांव अतरौली में सम्मिलित 14 ग्रामों के पात्र 9379 किसानों को अब पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार की किसान परक महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ तहसील मितौली के हजारों किसानों को नहीं मिल पा रहा था। क्योंकि भारत सरकार के पोर्टल पर नवसूजित मितौली तहसील के कई राजस्व गांवों की मैपिंग नहीं हुई थी।

विज्ञापन


डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने समस्या के निदान के लिए उप्र शासन के अपर मुख्य सचिव (कृषि) व कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से पत्राचार किया। इसके बाद तहसील मितौली को पीएम पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया गया, जिसके चलते सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ मिलने का रास्ता खुल गया। डीएम बताते हैं कि जल्द ही इन किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
 

विज्ञापन

पीएम किसान पोर्टल पर दिखेगी मितौली तहसील
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए पात्र किसान पीएम किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर अन्य तहसीलों की तरह अब मितौली तहसील भी नजर आएगी। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो भी इस योजना की पात्रता रखते हैं, वह दस्तावेजों के साथ अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट करें। पात्रता परीक्षण एवं सत्यापन के बाद उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को योजना से लाभान्वित करना केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें