फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः एक पक्षीय कार्रवाई पर लोगों का गुस्सा सड़क पर उतरा

विज्ञापन
गोला में कैंडल मार्च निकालते लोग।
विज्ञापन

तिकुनिया कांड में हुई एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने लगा है। मंगलवार की शाम हजारों की संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग हाथों में कैंडल लेकर निकले और अशोक चौराहा आकर तिकुनिया कांड में मारे गए शुभम मिश्रा, हरिओम मिश्रा, श्यामसुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की।

नगर के सदर चौराहा स्थित अशोक स्तंभ के नीचे मोमबत्तियां जलाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार की शाम नानक चौकी से नगर के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का हुजूम हाथों में जलती हुई मोमबत्ती लेकर तिकुनिया कांड में एक पक्षीय कार्रवाई पर विरोध प्रदर्शन करते हुए निकले। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी शुभम मिश्रा, हरिओम मिश्रा, श्यामसुंदर निषाद और रमन कश्यप के हत्यारों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न होने से लोगों में इसका गुस्सा साफ झलक रहा था। लोगों ने तिकुनिया कांड पर राजनीति करने वाले राजनीतिक नेताओं और किसान नेताओं पर जमकर प्रहार किए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शुभम मिश्रा, हरिओम मिश्रा, श्यामसुंदर निषाद और पत्रकार रमन कश्यप के हत्यारों पर कार्यवाही न हुई तो जन आंदोलन होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर सिद्धार्थ शुक्ला, मुन्ना लाल अवस्थी, राजीव अवस्थी, डॉ. सौरभ दिक्षित, अरुण अवस्थी, डॉ. आदर्श दीक्षित, राजेश शुक्ल, विजय शुक्ला रिंकू, संजीव बाजपेई, अरविंद पांडे, गीता विश्वकर्मा, अनुराधा बंसल, सीमा सक्सेना, धीरज बाजपेई, प्रमोद तिवारी, अभिषेक बाजपेई, पवन दीक्षित, विनोद स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।

कैंडल मार्च निकालकर दी हरिओम को श्रद्धांजलि

फरधान। तिकुनिया कांड में मारे गए शुभम मिश्रा, श्यामसुंदर निषाद, हरिओम मिश्र और पत्रकार रमन कश्यप के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग और एक एक पक्षीय कार्रवाई से नाराज भाजपा के युवा नेताओं और हरिओम के परिजनों ने कस्बे में कैंडल मार्च निकाला और चौराहे पर श्रद्धांजलि दी।
तीन अक्टूबर को तिकोनिया कांड में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू मिश्र के ड्राइवर हरिओम मिश्र की मौत हो गई थी। कस्बे के युवाओं ने कस्बे के चौराहे से लेकर किसान इंटर कॉलेज तक लगभग एक किलोमीटर तक कैंडल मार्च निकालकर हरिओम मिश्र, शुभम मिश्र, श्याम सुंदर निषाद व पत्रकार रमन कश्यप की फ़ोटो पर कैंडल लगाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अंकुश मिश्रा, दुर्वासा मिश्रा, रमन बाजपेई, अभिषेक सिंह, तुषार त्रिवेदी, हरिओम बाजपेई, मोहित शुक्ला, अमन अवस्थी, सत्येंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें