फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी एमएलसी इलेक्शन का मामलाः हाईकोर्ट में एक और इलेक्शन पिटीशन दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता के निर्विरोध एमएलसी चुने जाने के करीब ढाई महीने बाद मौजूदा एमएलसी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक और इलेक्शन पिटीशन दाखिल की गई है। यह पिटीशन निर्दलीय प्रत्याशी रहे नर सिंह की तरफ से दायर की गई है।
विज्ञापन

इससे पहले जिला प्रशासन पर गलत तरीके से पर्चा खारिज करने का आरोप लगाते हुए सपा के प्रत्याशी रहे अनुराग वर्मा ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। पिटीशन को मंजूर करते हुए अदालत ने दूसरे पक्ष के भाजपा नेताओं को तलब किया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने साजिश की बात कहते हुए 12 जुलाई को अपना पक्ष रखने की बात कही है।
एमएलसी चुनाव में 21 मार्च तक भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता समेत कुल चार नामांकन हुए थे। 22 मार्च को जांच में विभिन्न त्रुटियों के कारण सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा और निर्दलीय नवनीत शुक्ला का जिला प्रशासन ने पर्चा निरस्त किया था। मुकाबला अनूप गुप्ता और निर्दलीय नर सिंह के बीच था। जिला प्रशासन के मुताबिक 23 मार्च को नर सिंह के प्रस्तावक देशपाल सिंह ने नामांकन वापस लिया था।
विज्ञापन

जिसके बाद अनूप गुप्ता को निर्विरोध एमएलसी विजयी घोषित किया गया था। अब करीब ढाई महीने बाद नर सिंह ने भाजपा नेताओं पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में इलेक्शन पिटीशन दाखिल की है, जिस पर हाईकोर्ट ने एमएलसी अनूप गुप्ता, मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मदी नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, अर्बन कॉपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन पुष्पा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सीओ अभय प्रताप मल्ल, शहर कोतवाल चंद्रशेखर को 12 जुलाई को तलब कर अपना पक्ष रखने को कहा है।
जबकि, अनुराग वर्मा की याचिका पर हाईकोर्ट ने अनूप गुप्ता को आठ जुलाई तक अपना पक्ष रखने को कहा है। वहीं, मामले में विपक्ष पर साजिश का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने दावा किया कि सभी आरोप निराधार हैं। विपक्ष नित नई साजिश कर अपना ही वजूद खत्म कर रहा है। सभी भाजपा पदाधिकारी न्यायिक व्यवस्था का सम्मान और पालन करते हुए 12 जुलाई को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें