इनके निर्माण की घोषणा की
लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, मितौली तिराहे से बड़ागांव होते हुए महोली तक रोड चौड़ीकरण व उच्चीकरण, ऐरा-ईसानगर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, जमुनिया घाट पर पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, गाजीपुर नहर पुलिया से हरगांव पिपरझला मार्ग तक नहर पटरी मार्ग का निर्माण, कस्ता ममरी मार्ग से परसेहरा संपर्क मार्ग, बिजुआ से अंबारा तक चार किमी रोड का निर्माण, गोला रिंग रोड के तहत अलीगंज मार्ग से बांकेगंज मार्ग से गोला खुटार मार्ग तक, कंधरापुर गोमती नदी पर काकर घाट पुल का निर्माण, ढखेरवा चौराहे से गिरजापुरी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बेलरायां पनवारी मार्ग से अयोध्यापुर रमुआपुर चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, बैमरिया से बबियारी मार्ग का निर्माण, एसडीएनपीडीपी मार्ग के किमी-17 से घुरघुट्टाबुजुर्ग होते हुए एलएसडी मार्ग किमी-22 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, बेलतुआ पीडब्लूडी रोड से संतोष राय के खेत के पास से असेकित बस्ती पसियानपुरवा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, बिलराया-पनवारी मार्ग के किमी-48 से 57 तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, श्मशान घाट होते हुए महेवागंज संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, राजापुर चौराहे से डान वास्को नहर तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, एलबीबी बसैगापुर क्रॉसिंग से फूलबेहड़ बरौला तेंदुआ संपर्क मार्ग, कोरारा से खलीलपुर संपर्क मार्ग, पीबी मार्ग ग्राम सिकटिहा से भदूरा मार्ग तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, संसारपुर हजरतपुर मार्ग के किमी-7 से 13 तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, एनएच-730 गोला खुटार मार्ग से मैलानी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण।
इनकी रही मौजूदगी
केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, शशांक वर्मा, मंजू त्यागी, अरविंद गिरी, बाला प्रसाद अवस्थी, रोमी साहनी, सौरभ सिंह सोनू, लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह एवं डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पुष्पा सिंह, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेंद्र कुमार हरदहा, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र चौधरी, एक्सईएन एनके यादव देवेंद्र सिंह, सदन लाल गुप्ता, अरुण कुमार जैन, सहायक अभियंता राजेश कुमार, मृत्युंजय झा, विवेक चौरसिया, अंकुर मौर्य मौर्य सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में सदर विधायक रहे अलग-थलग
लखीमपुर खीरी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा अलग-थलग दिखे। डिप्टी सीएम द्वारा लगाए गए नारों पर भी खामोश रहे। संबोधन के दौरान सात विधायक डिप्टी सीएम के साथ खड़े हुए, लेकिन सदर विधायक अलग कोने में बैठे रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डिप्टी सीएम समेत सात विधायक व दोनों खीरी व धौरहरा सांसद कार्यकर्ता संवाद में शामिल हुए, लेकिन सदर विधायक योगेश वर्मा बाहर ही रास्ते में किनारे खड़े रहे।