फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : चांद और पति का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में करवाचौथ का चांद देखतीं सुहागिनें।
विज्ञापन
आस्था और श्रद्धा के साथ सुहागिनों ने दिनभर रखा व्रत चांद को अर्घ्य देने के बाद खोला
विज्ञापन

करवा माता का पूजन कर मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
लखीमपुर खीरी। रविवार को करवाचौथ का व्रत पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जल व्रत रखा और रात को चांद को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत खोला। उधर, दिन में बाजार में मिठाई पूजन सामग्री और सुहाग का सामान आदि खरीदने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सनातन संस्कृति में पति-पत्नी के रिश्तों को सात जन्म के बंधनों से जोड़कर देखा जाता है। इसी वजह से करवाचौथ का व्रत सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। रविवार को सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का निर्जल व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। इसके लिए सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। शाम को महिलाओं ने शृंगार कर सुहाग का जोड़ा पहनकर विधि विधान से मां पार्वती का पूजन कर करवाचौथ व्रत की कथा सुनी और रात में उगते चांद को अर्घ्य दिया। इसके बाद महिलाओं ने छलनी से पति का चेहरा निहारकर उनके हाथ से पानी पीकर व्रत खोला। पतियों ने भी पत्नियों को उपहार दिए। उधर, इससे पहले लोगों ने बाजार से मिठाई, पूजन सामग्री, सुहाग का सामान आदि खरीदा हालांकि रविवार को महिलाओं ने की उतनी भीड़ नहीं दिखी जितनी एक दिन पहले थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें