फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

Mon, 20 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, मौसम में तरावट
विज्ञापन

पहली ही बरसात ने खोल दी सफाई की पोल
पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब पांच बजे हुई झमाझम बरसात से मौसम में तरावट आ गई। उमस भरी गर्मी से राहत मिली। गर्मी से लोग इतना परेशान थे कि वर्षा शुरू होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने सड़कों पर निकलकर बारिश का आनंद लिया। उधर मूसलाधार बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्होंने खेतों में खाद डालने और धान की रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। लोग खेत तैयार करने लगे हैं।
पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। परेशानहाल लोगों को न दिन में चैन मिल रहा था न रात में। मौसम में आद्रता होने से लोगों का पसीना नहीं सूख पा रहा था। ऐसे में यह बारिश लोगों के लिए अमृत बनकर आई। खेती किसानी के ठप पड़े काम में एक बार फिर तेजी आ गई है। खेतों मेें पानी भर जाने से किसानों ने धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

मोहम्मदी। कस्बे में पहली बार हुई बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। गर्मी से निजात मिली तो सड़कों पर जलभराव की समस्या पैदा हो गई। पहली ही बारिश में कस्बे की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी।
गुरुद्वारा, हनुमान मंदिर रोड जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। यहां इलाहाबाद बैंक भी स्थित है जिस कारण हमेशा भीड़ बनी रहती है। जल निकास व्यवस्था ठीक न होने से यहां घुटनों तक पानी भर गया है। इसके अलावा पश्चिमी लखपेड़ा, अस्पताल रोड के पास, पुतन्नी तिराहा आदि जगहों पर जलभराव हो गया।
नागरिकों का आरोप है कि कस्बे के सभी तालाबों पर अवैध कब्जे तथा नाली नालों की सफाई न होने से यह समस्या बनी हुई है। बाजारगंज से नीलम टाकीज तक नाला अधूरा बना है जिससे जल निकास प्रभावित हो रहा है। पालिकाध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा का कहना है कि नाली, नालों की सफाई का तत्काल आदेश दिया गया है।
धौरहरा। क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद से तेज बारिश हुई। बारिश इतनी तेज हुई कि कुछ ही समय में सड़कों पर पानी भर गया। सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे। कस्बे की सड़कों पर जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई। किसानों ने अपने तैयार पड़े खेतों में धान की रोपाई की तैयारी शुुरू कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बिजली गिरने से महिला की मौत
मितौली। थाना मैगलगंज क्षेत्र के परसेहरा गांव में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। परसेहरा निवासी काके की 65 वर्षीय पत्नी उषा देवी घर के अंदर छप्पर के ऊपर पल्ली डाल रही थी तभी बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कानूनगो राजेश कुमार शुक्ल और लेखपाल लालता प्रसाद मौके पर पहुंचे। परिवारीजन मृतका के दिल्ली में मजदूरी करने वाले बेटे का इंतजार कर रहे हैं। मैगलगंज पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें