फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डॉक्टर' को हुआ मरीज से प्यार: दवा देने के बहाने बुलाता था विवाहिता को, पति को पता चला तो...

Sun, 12 Feb 2023 02:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में एक युवक की पत्नी अचानक लापता हो गई। पति ने झोलाछाप डॉक्टर पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात कही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इलाज के दौरान एक विवाहिता को झोलाछाप डॉक्टर से प्यार हो गया। वह अक्सर उसके पास दवा लेने जाती थी। एक दिन दोनों लापता हो गए। विवाहिता के पति ने गांव में दुकान चलाने वाले झोलाछाप डॉक्टर पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया है। उसने अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


पीड़ित पति का कहना है कि छह महीने पहले उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। वह गांव अयोध्यापुर निवासी एक झोलाछाप के यहां दवा लेने गई। उपचार के बाद विवाहिता ठीक हो गई। इसके बाद जब भी उसकी तबीयत खराब होती तो झोलाछाप उसे दवा देने के बहाने दुकान पर बुला लेता था। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों आपस में फोन पर बात किया करते थे। 

एक दिन पति ने पत्नी को झोलाछाप से बात करते पकड़ लिया। उसने जब इसका विरोध किया तो डॉक्टर उसकी पत्नी को लेकर कहीं रफूचक्कर हो गया है। पीड़ित का कहना है कि उसकी थाने में भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उधर हैदराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव का कहना है कि इस बाबत कोई थाने में न तो तहरीर देने आया है और न ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें