फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी ने बाइक में टक्कर मारी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जेसीबी कब्जे में ली, चालक फरार
विज्ञापन

धौरहरा। खमरिया जाने वाले मार्ग पर सोमवार की रात एक जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक जेसीबी छोड़कर मौके से भाग गया।
खमरिया क्षेत्र के गांव बसढिया के मजरा घासीपुरवा निवासी माया देवी (48) पत्नी स्वर्गीय विशोसर अपने पुत्र पिनेश और सात वर्षीय नातिन के साथ अपनी पुत्री के यहां सरैंया गांव जा रही थीं। रास्ते में कस्बा खमरिया जाने वाले मार्ग पर सामने से तेज गति से आ रही जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में माया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र और नातिन बाल बाल बच गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खमरिया और ईसानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

थाना ईसानगर प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में लिया गया है और उसके चालक व मालिक का पता लगाया जा रहा है।
डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार की सुबह नगर के नए बाईपास मार्ग पर डंपर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर गिरे युवक को रौंदता हुआ ट्रक भाग गया, जबकि बाइक पर बैठा मृतक का मौसेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली में दी तहरीर में सीतापुर जिले के थाना महोली क्षेत्र के गांव महेवा निवासी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि 14 सितंबर की सुबह उनका पुत्र अशनेष उर्फ उदित (22) थाना पसगावां क्षेत्र के भउनापुर निवासी साढ़ू अरविंद कुमार के पुत्र अंकुश वर्मा (27) के साथ बाइक से फरधान थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहा था।
गोला में मोहम्मदी नए बाईपास मार्ग पर सरस्वती वाटिका मैरिज लॉन के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगने से अशनेष डंपर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकुश गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक अंकुश चला रहा था। घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज अजय कुमार मिश्र ने शव को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और डंपर को कब्जे में लिया है। जवान बेटे की मौत पर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। अशनेष दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जो एसएससी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें