फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव के बगरेठी में 30 अक्तूबर को बच्चों के विवाद में हुई महिला की हत्या के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में छह लोगों को नामजद किया था। पुलिस ने नामजद एक आरोपी मुन्नके उर्फ शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बगरेठी में 30 जून को बच्चों को विवाद को लेकर लाठी डंडे चले। इसमें एक व्यक्ति ने कुदाल मार कर महिला विभा सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतका के पति रनवीर सिंह ने मामले में छह लोगों को नामजद कराया था। रनवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संदीप, प्रदीप, मुनक्के, सुन्ने, कल्लू और रामकुमार के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर कृषि मंडी के पास बगरेठी में महिला की हत्या के मामले में नामजद मुन्नके उर्फ शिवकुमार सिंह आला कत्ल लाठी के साथ गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें