फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने संदिग्धों की पहचान के लिए और छह फोटो जारी किए

विज्ञापन
तिकुनिया कांड के संदिग्धों की पहचान के लिए जारी किया गया फोटो। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड की जांच कर रही पुलिस टीम ने भाजपा कार्यकर्ताओं की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में संदिग्धों की पहचान के लिए शुक्रवार को और छह फोटो जारी किए। लोगों से अपील की है कि संदिग्ध आरोपियों की सूचना पुलिस के नंबरों पर दें। सूचना देने वालों का नाम-पता गुप्ता रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को थाना तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 220/21 की विवेचना जांच टीम द्वारा की जा रही है। विवेचना में साक्ष्य संकलन के दौरान टीम को कुछ वीडियो/फोटो प्राप्त हुए हैं, जिसमें घटना में शामिल लाठी-डंडों से लैस संदिग्धों की उपस्थिति दिखाई दे रही है। इनकी पहचान के लिए उनकी तस्वीर जारी की गई है। विवेचक ने आम जनता से अपील की है कि तस्वीर देखकर संदिग्धों को चिह्नित कर उनका नाम पता टीम के मोबाइल नंबरों पर उपलब्ध कराएं। संदिग्धों की पहचान करने/सूचना देने वाले को उचित धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। जांच टीम को सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
इन नंबरों पर दें संदिग्धों की सूचना
पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, अध्यक्ष विशेष जांच दल के नंबर 9454400454, वरिष्ठ सदस्य/सेनानायक 10वीं बटालियन पीएसी बाराबंकी के नंबर 9454400394, एएसपी का नंबर 9454401072, सीओ का नंबर 9454401486, विवेचनाधिकारी के नंबर 9450782977 पर संदिग्ध आरोपियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें