फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा में सैलानियों की आमद बढ़ी, पांच हटों की है एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
सैलानी द्वारा कैद की गई बाघ की तस्वीर।
विज्ञापन
दुधवा में बृहस्पतिवार को भी हुई बाघ साइटिंग, सैलानी खुश
विज्ञापन

किशनपुर के बजाय अबकी दुधवा में दिखाई दे रहे बाघ
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र के तीसरे दिन से बाघों के दिखने का शुरू हुआ सिलसिला बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस बार के पर्यटन सत्र में किशनपुर के बजाए दुधवा के इलाके में बाघ की साइटिंग होने लगी है। इससे सैलानी खासे उत्साहित हैं। उधर, बुधवार 17 नवंबर को दुधवा के पांच हटों की बुकिंग थी। बृहस्पतिवार को पार्क के पांच हट बुक रहे और सैलानियों ने दो शिफ्टों में पार्क का भ्रमण किया।
15 नवंबर से सैलानियों के लिए दुधवा नेशनल पार्क के द्वार खोल दिए गए थे। तब से दुधवा में सैलानियों के आने का सिलसिला जारी है। ओपनिंग के तीसरे दिन सैलानियों को पार्क के जंगल के रोड नंबर एक पर बाघ के दीदार सुबह को पहली शिफ्ट में हुए थे। बृहस्पतिवार को सुबह की पहली शिफ्ट में पार्क का भ्रमण करने शाहजहांपुर के पवन सिंह गाइड केवल सिंह राना के साथ जंगल के अलौकिक वातावरण का आनंद लेने गए थे। जंगल में घुसने के बाद ही रोड नंबर एक के आगे जाने वाली सड़क पर उन्हें एक बाघ खड़ा दिखाई दिया। इसके बाद चालक ने जिप्सी की स्पीड कम कर दी। काफी देर तक बाघ खड़ा रहा, जिसकी सैलानी पवन सिंह ने अपने कैमरे में तस्वीर भी उतारी। पवन सिंह के मुताबिक, कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद बाघ फिर से जंगल की घासों के बीच ओझल हो गया। बाघ को देख सैलानी के अलावा गाइड भी खासा उत्साहित दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पर्यटन सत्रों में किशनपुर परिक्षेत्र में बाघ की ज्यादा साइटिंग हो रही थी। मगर इस बार पार्क के शुरूआती दिनों में दुधवा पार्क के जंगल में सैलानियों को बाघ दिख रहा है। इससे सैलानी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें