फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सतर्कता, पेट्रोलिंग शुरू

Mon, 15 Jun 2020 11:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

बिहार के सीतामढ़ी बॉर्डर पर शुक्रवार को नेपाल पुलिस की फायरिंग में भारतीय नागरिक के मारे जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीजीपी के आदेश के बाद सीमा पर हाईअलर्ट जारी किया गया है। सीओ पलिया और निघासन एसएसबी के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग करेंगे। साथ ही नेपाली पुलिस से समन्वय स्थापित कर हालातों पर नजर रखेंगे। 

विज्ञापन


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बॉर्डर पर एसएसबी को अलर्ट रखा गया है। भारत-नेपाल के बीच चल रहे मौजूदा तनाव के बीच शुक्रवार सुबह बिहार से लगी सीमा पर नेपाल पुलिस ने भारतीय किसानों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए थे। 

घटना के बाद से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव बढ़ गया है। दोनों तरफ सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। इस घटना के बाद पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने भारत-नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट जारी किया है। सीमा से जुड़े सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद से लखीमपुर खीरी से सटी नेपाल सीमा पर पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीमा पर स्थित कोतवाली तिकुनियां, गौरीफंटा और चंदनचौकी पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी के साथ कड़ी नजर रख रही है। 

इसके अलावा सीओ पलिया कुलदीप कुकरैती को गौरीफंटा और सीओ निघासन प्रदीप वर्मा को कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों सीओ एसएसबी के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही हालात न बिगड़ें, इसको लेकर सीमावर्ती नेपाली पुलिस से समन्वय भी स्थापित कर रहे हैं।

एसपी पूनम ने बताया कि नेपाल बॉर्डर पर हाईअलर्ट है। सीओ पलिया और निघासन के एसएसबी के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग कर रहे हैं। नेपाली पुलिस से समन्वय स्थापित पर हालातों पर नजर रखे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें