फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा चांद खां हत्याकांडः सरेंडर करने वाले मुख्य आरोपियों समेत तीन मददगारों को भेजा जेल

Mon, 15 Jun 2020 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा चांद खां में दहशत फैलाने के साथ ही एक बेकसूर की हत्या करने वाले बदमाशों व उनके तीन मददगारों को भी पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपियों में एक ने कुछ दिन पहले ही पुलिस को सरेंडर कर दिया था। वहीं दो बदमाश एक जनप्रतिनिधि के माध्यम से पुलिस तक पहुंचे थे। घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपियों के पास से पुलिस को तमंचे भी बरामद हुए हैं।

बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कटरा चांद खां में छह जून की रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। इस बीच गोली लगने से सेल्समैन सचिन की मौत हो गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन


छानबीन के दौरान अन्य आरोपियों में एक नाहिद ने चार दिन पहले परिवार के दबाव में आकर पुलिस को सरेंडर कर दिया था। जबकि इमरान और पंकज एक जनप्रतिनिधि की शरण में पहुंच गए थे। उन्हीं के माध्यम से शुक्रवार को उन्होंने भी सरेंडर किया। इस बीच पुलिस ने उनके तीन अन्य मददगार मोहल्ले का ही मुनीश उर्फ मौसेरा, शिव गार्डन कॉलोनी निवासी सूरज गुप्ता और गांव ठिरिया निजावत खां के शाहिर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से निकलने के बाद बदमाश महक सिंह की कार से ठिरिया में शाहिर के घर ही पहुंचे थे। वहीं रात गुजारने के बाद शहर से निकल गए थे। शाहिर ने ही पंकज को वारदात को अंजाम देने के लिए कारतूस उपलब्ध कराए थे। घटना के वक्त सूरज गुप्ता इलाके में गश्त करने वाली चीता पुलिस की लोकेशन करने उन्हें अलर्ट करने के लिए मौर्या मंदिर पर उस रात खड़ा था।
विज्ञापन


वहीं मुनीश उर्फ मौसेरा ने ही चवन्नीलाल की लोकेशन बदमाशों को दी थी। जिसके बाद वह इलाके में पहुंचे थे। पुलिस अभी इनके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें