फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 400 मीटर दौड़ मे इलमा को मिला प्रथम स्थान

Wed, 28 Oct 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। न्याय पंचायत स्तरीय एक दिवसीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को उच्च प्राथमिक स्कूल जलालपुर प्रांगण में किया गया। 400 मीटर दौड़ में इलमा प्रथम आईं। गुड़िया द्वितीय और साहिबा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में पुनर्भू ग्रंट स्कूल के निखिल और बालिका वर्ग में हुसनाज अव्वल रहीं। ऊंची कूद बालक वर्ग में निष्कर्ष और बालिका में आफरीन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में पुष्पेंद्र प्रथम, पवन कुमार द्वितीय सुमित भारती तृतीय स्नान पर रहे। खोखो बालिका वर्ग में पुनर्भू ग्रंट स्कूल विजेता और जलालपुर की टीम उपविजेता रही। सुलेख प्रतियोगिता में डाली प्रथम,जीशान द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीईओ देवेश राय ने विद्यार्थियों से क्रीड़ा प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आशुतोष गिरि, कृष्ण किशोर,पंकज गुप्ता, प्रशांत, आसमा सिद्दीकी, सबाना नाज, चित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें