गोला में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते विद्यार्थी।
गोला गोकर्णनाथ। केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में जल संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने रैली और पोस्टर बनाकर जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
कॉलेज में प्राचार्य प्रोफेसर पंकज सिंह के संयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में जल संरक्षण पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से जल संकट एवं संरक्षण का संदेश दिया। वहीं निकटवर्ती गांव लक्ष्मनजती में विद्यार्थियों ने बैनर पोस्टर के साथ रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में समाजशास्त्र के प्रोफेसर अमित कुमार, डॉ. बृज गोविंद मिश्र ने कहा कि जल है तो कल है, भविष्य में जल संकट की संभावना के चलते जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। वहीं प्राचार्य ने विद्यार्थियों को वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी दी। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सरोज ने की। संवाद