फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर कांड: मंत्री टेनी बोले- लापरवाह पुलिस-प्रशासन के खिलाफ होगी सीबीआई जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Sun, 17 Oct 2021 10:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

सार

तिकुनिया कांड के सहआरोपी अंकित दास, गनर लतीफ व ड्राइवर शेखर की पुलिस रिमांड आज पूरी हो गई। जिसके बाद आज उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जिन पुलिस-प्रशासन की लापरवाही से घटना घटी उनके खिलाफ सीबीआई जांच होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना के दिन लापरवाही बरतने वाले डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों की सीबीआई जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर उनको बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस-प्रशासन चाहते तो यह घटना होने से बच सकती थी। डीएम और एसपी यदि सड़क किनारे बैरिकेटिंग कर सड़क खाली करा देते तो शायद घटना नहीं होती।

उधर, तिकुनिया कांड के सहआरोपी अंकित दास, गनर लतीफ व ड्राइवर शेखर की पुलिस रिमांड आज पूरी हो गई। जिसके बाद आज उन्हें जेल भेज दिया गया है। इससे पहले मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को रिमांड खत्म होने से पहले जेल भेजा गया था। अब इस वक्त चारों आरोपी जेल में हैं। जेलर पंकज सिंह ने बताया कि सभी चारों आरोपियों को अलग अलग बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन


अब तक मिले 135 वीडियो क्लिप 
तिकुनिया कांड में जांच कर रही टीम को अब तक 135 वीडियो क्लिप मिल चुके हैं। इसके अलावा फोटो व सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर जांच की जा रही है। हालांकि, अभी जांच टीम को उम्मीद है कि घटना से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो या फोटो कुछ लोगों के पास हो सकते हैं, जिनके मिलने से पुलिस की जांच को और मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें