फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुर के शिव हॉस्पिटल की सीएचसी अधीक्षक करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। लालपुर के शिव हास्पिटल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत के बाद सीज हुए अस्पताल की जांच फरधान सीएचसी अधीक्षक और इंस्पेक्टर सदर करेंगे।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर ग्रंट डॉटपुर निवासी नीलम देवी (30) की मौत प्रसव के बाद हो गई थी। परिजन ने अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही को आरोप लगाया था। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीएमओ को जानकारी होने पर तत्काल सीएचसी अधीक्षक फरधान को मौके पर भेजकर रात में ही सीजकर कर दिया था।
विज्ञापन

डॉ. अमित बाजपेयी ने बताया अस्पताल सीजकर देने के बाद अस्पताल पर नोटिस चस्पा करा दिया गया है। अस्पताल के संचालक से सभी कागज मांगे गए हैं। पता चला है यह अस्पताल अमित पांडे चलाते हैं। अब तक उन्होंने अपने अस्पताल के कोई कागज उपलब्ध नहीं कराए हैं। दो दिन इंतजार करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। तब तक के लिए हास्पिटल सीज रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें