फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं से ग्राम पंचायत का करेंगे कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पुर ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी युवा प्रधान के हाथ
विज्ञापन

कुकरा। ब्लॉक बांकेगंज की 3200 की आबादी वाली ग्राम पंचायत पहाड़पुर के लोगों ने इस बार गांव की बागडोर युवा प्रधान गुरलाल सिंह को अपना मुखिया चुनकर सौंपी है। ग्रामीणों को युवा प्रधान से ग्राम पंचायत के विकास की बड़ी उम्मीद है। ग्राम पंचायत पहाड़पुर में एक मजरा बुद्धापुर और पहाड़पुर सहित दो गांव आते हैं। जन कल्याणकारी तमाम योजनाओं के बीच भी यह ग्राम पंचायत अभी विकास के मामले में काफी पीछे है। 25 वर्षों तक यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही है। इस बार सामान्य सीट होने पर ग्राम वासियों ने 26 वर्षीय युवा प्रधान गुरलाल को प्रधान चुना। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया है कि वह सरकारी योजनाओं से ग्राम पंचायत का कायाकल्प करेंगें।

ग्राम पंचायत एक नजर में
आबादी- 3200
मतदाता-1 460
साक्षरता-60 प्रतिशत

प्राथमिकताएं
- सड़कों का निर्माण करवाना
- गरीबों के लिए आवास बनवाना
- हर घर में शौचालय

गांव की समस्याएं
- प्रकाश व्यवस्था
- बंद पड़ा एएनएम सेंटर
- अधूरे पड़े विकास कार्य
- निर्माणाधीन मां दुर्गा मंदिर का कार्य पूरा कराना

प्रधान बोले
ग्राम पंचायत वासियों ने जिस उम्मीद के साथ उन पर भरोसा किया है। मैं अपना पूरा समय पंचायत की सेवा में लगा दूंगा तथा अपने ग्राम पंचायत को नई पहचान दिलाऊंगा। बिजली, पानी, शिक्षा, खेल का मैदान, खेल के संसाधन, पौधरोपण, प्रत्येक पात्र व्यक्ति को प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड और शौचालय उपलब्ध कराना प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन

गुरलाल, प्रधान
ग्रामीण बोले
गांव में खेल का मैदान होना चाहिए। इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। उपचार कराने के लिए 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। हर घर में शौचालय बनना बेहद जरूरी है
विनोद कुमार, पहाड़पुर
पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी की टंकी हो। सभी को पीने योग्य शुद्ध पानी मिले। सड़क, शौचालय और आवास योजना के माध्यम से सभी पात्रों को सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

मोनू अवस्थी, पहाड़पुर
कच्चे मार्गों पर खड़ंजा लगाया जाना चाहिए। रोड के किनारे नालियां नहीं हैं, जिससे गांव में सड़कों पर पानी भरे रहा रहता है, रोग फैलते हैं, इसलिए नाली निर्माण अति आवश्यक है।
दयाराम, पहाड़पुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें