फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के आरोपी बेटे को बचा रही सरकार : सैफ अली

विज्ञापन
पलिया में कांग्रेस कार्यालय पर चेक सौंपने के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सैफ अली नकबी व अन्य।
विज्ञापन
एक करोड़ के चेक मृतक लवप्रीत के पिता को सौंपे
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बोले, प्रशासन पर है दबाव
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने पार्टी कार्यालय पर मृतक लवप्रीत सिंह के पिता सतनाम सिंह को पंजाब और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 50-50 लाख रुपये के दो चेक सौंपे। प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोपी मंत्री पुत्र को सरकार द्वारा बचाने का आरोप भी लगाया और मीडिया के हवाले से कई बिंदुओं को विस्तार से बताया।
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के आरोपी पुत्र आशीष मिश्र को बचाने का कार्य कर रही है। बिना डेंगू की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए ही उनको अस्पताल में भर्ती कर बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। बढ़ी हुई शुगर की बाबत भी कोई जांच नहीं हुई। सबसे बड़ी बात, घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी का इश्योरेंस न होने के बाद भी अब तक मंत्री पर कोई कार्रवाई न होना इस बात का सबूत है कि सरकार भी उनको बचाना चाह रही है। कहा कि घटना में दोषियों को बचाने का कार्य सरकार कर रही है। जांच अधिकारी डीआईजी का तबादला कर दिया गया है। दोषी आशीष को जेल से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का अब तक इस्तीफा नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मृतक लवप्रीत सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद मृतक लवप्रीत के पिता सतनाम सिंह को 50-50 लाख रुपये के दो चेक दिए। इस दौरान लखीमपुर गुरुद्वारा सिंह सभा के उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, सिख संगठन पलिया के अध्यक्ष दरबारा सिंह, मृतक लवप्रीत के ताऊ केवल सिंह के अलावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सचिन शाह, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, सोशल आउटरीच के जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता, पीसीसी सदस्य विनोद गर्ग, रामू त्रिवेदी, राजन यादव, रामलखन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें