फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना-चांदी मंदा, खरीदार चहके

Thu, 23 Jul 2015 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट आने के कारण ग्राहकों का बाजार के प्रति रुझान बढ़ा है। खासकर मध्यमवर्गीय परिवार सोने और चांदी की खरीदारी को लेकर काफी संजीदा हो गए हैं। दाम घटने के साथ ही सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है। सहालग न होने के बावजूद सोने-चांदी की बिक्री सहालगी मौसम की तरह ही हो रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिले के कई ब्लाकों में बाढ़ की समस्या बनी हुई है और किसानों को गन्ने का भुगतान अब तक नहीं मिल पाया है। किसानों, दुकानदारों और इनसे जुड़े कामगारों की आर्थिक भी दयनीय है। फिर भी सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अगर दामों में इसी तरह गिरावट होती रही तो बाजार में और रौनक बढ़ेगी। दाम घटने के कारण लोग सोने-चांदी की खरीदारी के लिए जमा पूंजी खर्च कर रहे हैं। इससे उनकी उत्सुकता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं खरीदारों का कहना है कि दाम बढ़ने के कारण सोने-चांदी की खरीदारी करना मुश्किल हो गया था लेकिन अब यह उपयुक्त समय है। सहालग के मौसम में दाम बढ़ने के कारण सोना-चांदी खरीदना मुश्किल हो जाता है।
क्या कहते हैं सर्राफा व्यापारी
सोने-चांदी के दाम घटने से लोगों का रुझान बढ़ा है। शादी-विवाह के लिए लोग जिस तरह खरीदारी करते हैं, उसी तरह की स्थिति है। यही आलम रहा तो खरीदारों की संख्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन

-अनिल गुप्ता, अध्यक्ष सर्राफा वेलफेयर एसोसिएशन
सोने-चांदी के गिरते दामों को लेकर ग्राहकों में जागरूकता आई है। इससे लखीमपुर में 25 से 30 प्रतिशत तक बिक्री बढ़ी है। ग्राहक ब्रांडेड जेवर की मांग कर रहे हैं। सोने-चांदी की मांग बढ़ने से कारोबार में और उछाल आने की उम्मीद है।
-विमिलेश भदौरिया, मैनेजर काशीनाथ ज्वैलर्स
किसी भी वस्तु के दाम कम होने से ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। सोने-चांदी का भी यही हाल है। लोग फोन कर दाम कम होने की जानकारी ले रहे हैं। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ने से बाजार में रौनक आ गई है।
विज्ञापन

-अतिन गर्ग, सर्राफा कारोबारी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें