फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्च की फसल से निकाल ली गन्ने की पूरी लागत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के साथ हल्दी, केला और मिर्च की खेती कर धर्मपाल ने पेश की मिसाल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। गन्ने के साथ ही हल्दी, केला और हरी मिर्च की खेती का फार्मूला अपनाकर प्रगतिशील किसान धर्मपाल मौर्य ने किसानों के सामने एक मिसाल पेश की है, जिससे एक एकड़ खेत में करीब चार लाख रुपये की आय होने का अनुमान है।
बुधवार को गन्ना विकास परिषद के अधिकारियों ने सहफसली खेती का निरीक्षण किया तो किसान धर्मपाल ने बताया कि मिर्च की उपज से गन्ने की खेती की पूरी लागत निकल आई है। गन्ने के साथ केले की खेती की है, जो एक वर्ष की फसल है। इससे करीब दो लाख रुपये प्रति एकड़ की आय प्राप्त होगी। साथ ही गन्ने की उपज 600 क्विंटल प्रति एकड़ प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है, जिससे एक एकड़ में दो लाख की आय प्राप्त हो जाएगा। इसी एक एकड़ में 60 हजार कीमत की हल्दी प्राप्त होने का अनुमान है। किसान ने बताया कि इस प्रकार से सहफसली खेती किया जाए तो करीब चार लाख रुपये आमदनी प्राप्त हो सकती है। निरीक्षण के समय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ऐरा सुधीर कुमार शर्मा एवं गन्ना पर्यवेक्षक धनंजय यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक विधि से खेती करके किसान उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। लखनपुरवा के प्रगतिशील किसान धर्मपाल मौर्य ने गन्ने के साथ सहफसली खेती के जरिए अपनी आमदनी बढ़ाई है, जो अन्य किसानों को प्रेरित करेगी।
- ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें