फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से हर शनिवार को लगेगी सिर्फ दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 20345 के करीब
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। अब हर शनिवार को कोरोना की दूसरी डोज ही लगाई जाएगी। जिले में अभी 20345 लोगों के दूसरी डोज लगनी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रोप्लान भी तैयार कर लिया है। शनिवार को इस विशेष अभियान के तहत जिले भर में करीब 25 बूथ लगेंगे।
कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल एवं एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित ने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार को केवल दूसरी डोज ही लगाई जाएगी, जबकि सोमवार से शुक्रवार तक पहले की तरह ही टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 20345 लोगों के दूसरी डोज लगाई जानी है, जिसमें से 925 के कोवाक्सिन और 19420 लोगों के कोविशिल्ड वैक्सीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डिप्टी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उज्जवल कांत यादव ने बताया कि इसके लिए सभी सीएचसी अधीक्षकों को ब्लॉकवार दूसरी डोज लगने वालों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध करा दी गई है, जिससे दूसरी डोज लगवाने वालों को फोन कर सूचना दी जा सके। उधर, कोविड कंट्रोल से भी इन सभी को फोन एवं मेसेज भेजकर दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें