फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक मई से ई-ऑफिस से ही आगे बढ़ेंगी फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मई से सरकारी फाइलें ई-ऑफिस से ही आगे बढ़ेंगी। शासन के निर्देश पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने सख्त निर्देश दिए कि हर हाल में एक मई से सभी फाइलें ई-ऑफिस से आगे बढ़ाई जाएंगी। अगर फिर भी किसी विभाग की लापरवाही सामने आती है तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कार्यालयों में 15 मार्च से ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही आईडी पासवर्ड भी बनाए जा चुके हैं। इसके बावजूद अधिकांश विभागों में अब तक पुराने ढर्रे पर काम होता रहा।
ई-ऑफिस को लेकर शासनस्तर पर समीक्षा की गई तो जनपद के कुल 268 अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। इन्होंने अपने लॉगिन से फाइल नहीं बढ़ाई है, जिसमें कई जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सभी को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोक दिया गया था। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि एक मई से सभी फाइलें ई-ऑफिस व्यवस्था से देखी जाएंगी। ई-ऑफिस से समय तो बचेगा कि साथ ही कागजों की बचत जाती है। जो भी इसमें लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने बताया कि उन्होंने अभी से ई-ऑफिस से फाइलें देखनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें