फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों पर सवार थे चार-चार लोग, टकराने से गई एक की जान

Tue, 16 Dec 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मौके पर भीड़ और पुलिस। स्रोत :पुलिस
विज्ञापन
भीखमपुर। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर स्कूली बच्चे को बचाने के प्रयास में आपस में दो बाइकें टकरा गईं। इससे गांव कुतुलपुर निवासी मंदीप (28) पुत्र मुरली की मौत हो गई। दोनों बाइकों पर चार-चार लोग सवार थे। इसमें सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव कुतुलुपुर निवासी सालिकराम (48) अपने पुत्र अनूप (24), पड़ोसी मंदीप पुत्र मुरली और आर्यांश (10) के साथ एक बाइक से बीरमपुर बाजार जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि बाइक अनूप चला रहा था। कस्ता-भीखमपुर मार्ग पर भीखमपुर की ओर से साइकिल से आ रहे एक स्कूली बच्चे को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान कस्ता की ओर से आ रही दूसरी बाइक, उनकी बाइक से टकरा गई।
इसमें मंदीप की सिर के बल सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों लोग घायल हहो गए। दूसरी बाइक पर सवार हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम मढि़या जवाहर के निवासी सरोज (40), उनकी पत्नी पूनम (38), साली जूली (25), पुत्र आरएल (5) को भी चोटें आईं। चौकी प्रभारी उदयवीर यादव ने बताया मृतक या अन्य किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। घायलों को 112 गाड़ी से सीएचसी मितौली भेज दिया गया। मृतक को भी सड़क जाम होने की वजह से मितौली भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें