कर्मचारी दिवस पर कर्मचारियों की समस्साएं सुनते हुए सीडीओ अभिषेक कुमार। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस की तर्ज पर सोमवार को विकास भवन सभागार में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहली बार ग्रीवांस बैठक कर कर्मचारी दिवस मनाया जाएगा। सीडीओ अभिषेक कुमार के समक्ष वेतन, पदोन्नति, पेंशन, पीएफ एवं सर्विस बुक से संबंधित शिकायतें पहुंचीं।
सबसे ज्यादा पंचायतीराज विभाग की 19 शिकायतें रही, जबकि नलकूप की तीन, बेसिक की दो, विद्युत और जिला विकास विभाग की एक-एक शिकायत आई। जिला पंचायत विभाग की अधिकांश शिकायतें सफाई कर्मियों के वेतन बाधित होने, वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) से संबंधित रहीं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सहायक लेखाकार भिखारी लाल राणा एवं सफाई कर्मचारी के पटल सहायक कनिष्ठ सहायक मनोज कुमार शुक्ला ने कर्मचारियों की वेतन बहाली में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर सीडीओ ने दोनों कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं नलकूप चालकों ने बताया उनकी भर्ती वर्ष 1995 से पहले की, लेकिन वे लोग पुरानी पेंशन से वंचित है। चालकों ने पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग की। सीडीओ ने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज़ समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
बैठक में डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, पीडी सोमनाथ चौरसिया, डीपीआरओ विशाल सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।